धमतरी

फिल्मी स्टाइल में चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरफ्तार…77 लाख से अधिक के सोने चांदी के गहने सहित नगदी पर किया था हाथ साफ

रमेश राजपूत

धमतरी – किसी फिल्म में दिखाए गए चोरी के तरीके का इस्तेमाल करते हुए शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक-दो अक्टूबर की दरम्यानी रात दो सराफा दुकानों में हुई 77 लाख 33 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नगदी की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने पांच दिनों में मामले को सुलझाते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सकलेचा ज्वेलर्स और मकान अंदर रखे गहने और नगदी को अज्ञात चोर ले उड़े थे, जिसकी तलाश में पुलिस के अनेक टीमों को लगाया गया था, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी देवराज वर्मा, अशोक नायक, कैलाश बैरागी,

रोशनी वघाड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि रवि वघाड़े अभी भी फरार चल रहा है,रोशनी और रवि पति-पत्नी हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रकम के अलावा एयरगन पिस्टल, प्लास्टिक की गोलियां, हाउस ब्रेक करने का सामान और वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल के साथ दो मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी देवराज वर्मा और रवि वघाड़े आदतन चोर हैं, इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस को पांच दिन का समय लगा। घटना के बाद ही आरोपियों ने मशरूका का आपस मे बंटवारा कर फरार हो गए थे, आरोपियों के कब्जे से 50,59,860 रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, तीन लाख दस हजार रुपए नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR