कोरिया छत्तीसगढ़

ओसीएम स्टोर से केबल वायर चोरी के 03 अन्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

रमेश राजपूत

चिरमिरी – ओसीएम स्टोर में  22 अगस्त 2021 की रात करीब 1:00 बजे चोरी की ख़बर पर चिरमिरी पुलिस टीम ने मौके पर से 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वही 23.08.2021 को आवश्यक दिशा निर्देश पर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही 27 अगस्त 2021 को अन्य 03 आरोपी संदीप कुमार गौड़ पिता उदित सिंह निवासी बंजारी डाँड़ थाना खंडगवा, शंभू रजक पिता विजय रजक टिकरापारा बड़ा बाजार, छवि उर्फ सबी सिंह पिता शोभन सिंह टिकरापारा से केबल एवं घटना में प्रयुक्त औजार को बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब हो कि 20-25 आरोपीगणों द्वारा एक राय होकर डंडा, रॉड लेकर रात्रि में स्टोर की बाउंड्री के अंदर घुस कर हमला करके स्टोर में रखे करीब 100 मीटर केबल वायर को आरी ब्लेड से काटकर करीब ₹50000 का केबल चोरी कर ले गए थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा 75 मीटर केबल भी बरामद किया गया है। नवपदस्थ थाना प्रभारी चिरमिरी के.के.शुक्ला ने कहा कि मामले में और भी आरोपी है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...