रतनपुर

गुप्त नवरात्र प्रारंभ….सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया मंदिर में घट स्थापना कर की गई विशेष पूजा अर्चना

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर मे माघ शुक्ल पक्ष 1 गुप्त नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ हो गई। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ घटस्थापना सप्तषती पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान भी शुरू हुआ जो 6 फरवरी तक चलेगा।
आदि शक्ति मां महामाया देवी मंदिर में आज से माघ शुक्ल पक्ष 1 गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो गया है जो 30 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा । महामाया मंदिर में घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के गर्भ गृह मे मुख्य ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ प्रारंभ हुआ। नवरात्र के अष्टमी को महाष्टमी पूजन व हवन और पूर्णाहुति की जाएगी। वही मां महामाया टृस्ट के द्वारा नवरात्र के समापन के दिन कन्या भोज और सामूहिक प्रसाद का वितरण भी किया जायेगा। नवरात्र के दौरान सुबह 7 बजे प्रभात आरती व शाम 6 बजे महाआरती होगी।

मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए वैसे तो सभी दिन मां का ध्‍यान लगाना चाहिए, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं,‍ जिनमें पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जैसे साल में पड़ने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्र। इनके अलावा साल में दो नवरात्र और होते हैं, जिनका बहुत कम लोगों को ज्ञान है। ये हैं आषाढ़ और माघ मास के गुप्त नवरात्र के रूप में मनाया जाता है । कहा जाता है कि गुप्‍त नवरात्र तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत खास होती है। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त की जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश... जर्जर मकान की दीवार ढही...10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों को लगा सदमा, एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी... रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निग... नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार