बिलासपुर

स्कूली छात्र से मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…. सरकंडा पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में लोयला स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार , 29 जनवरी को निखिलेश्वरम कॉलोनी निवासी श्रीजय कश्यप अपने भाई लक्ष्य कश्यप को लेने स्कूल पहुंचा था । इसी दौरान कान्हा साहू नामक युवक ने उससे विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते नकुल यादव ने श्रीजय पर ईंट से हमला कर दिया और उसका भाई श्रीयांक कश्यप बीच – बचाव करने आया तो कान्हा और हर्ष उपाध्याय ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया । घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई । 30 जनवरी को पुलिस ने घेराबंदी कर हर्ष उपाध्याय 21 वर्ष और समीर साहू 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ अपराध स्वीकार कर लिया, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...