बिलासपुर

बिलासपुर:- पुलिस अधिकारी बनकर ठगी…सोने की अंगुठियां लेकर आरोपी फरार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात बाइक सवारों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक से सोने की आठ अंगूठियां लेकर नकली गहने थमा दिए। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भुनेश्वर सूर्यवंशी, जो शिक्षक कॉलोनी मंगला में रहते हैं और अमेरी चौक स्थित कार वर्कशॉप में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं, हर दिन अपने घर खाना खाने आते-जाते हैं। 30 जनवरी को दोपहर करीब 2:45 बजे, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी 36 माल के आगे पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोका। दोनों ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि आगे मर्डर हुआ है, इसलिए वे अपनी सोने की अंगूठियां जेब में रख लें।

इसके बाद एक आरोपी ने कहा कि अंगूठियां बड़े साहब को गिनने और रजिस्टर में एंट्री के लिए देनी होंगी। भरोसा कर प्रार्थी ने अपनी आठ सोने की अंगूठियां (वजन 20 ग्राम, कीमत 74,300 रुपए) उन्हें सौंप दी। फिर आरोपियों ने अंगूठियां कागज में लपेटकर लौटाई और कहा कि वे उनके घर तक छोड़ने आएंगे। लेकिन जब प्रार्थी ने रास्ते में पीछे मुड़कर देखा तो ठग वहां नहीं थे। संदेह होने पर उन्होंने कागज खोला तो उसमें असली अंगूठियों की जगह नकली आर्टिफिशियल गहने मिले।घटना के बाद उन्होंने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...