कोंडागांव बस्तर

फिर एक जवान ने खुद को मारी गोली…गम्भीर हालत में चल रहा उपचार,

रमेश राजपूत

कोंडागांव – आज सुबह-सुबह ही छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। घायल जवान को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जवान ने सुसाइड की कोशिश क्यों की, इस बात का पता नहीं चल सका है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। जवान का नाम वीरेंद्र चिंडा (56) है, जो कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित इलाके कुदुर के सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड है।

गुरुवार सुबह 7 बजे जवान वीरेंद्र चिंडा ने अपनी ही सर्विस राइफल से कैंप में खुद को गोली मार ली। गोली पेट में लगी, जो कमर से होते हुए बाहर निकल गई।फायरिंग की आवाज सुनकर कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर है और उसे रायपुर के अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। जवान सीएएफ के एफ वाहिनी की पांचवीं बटालियन का जवान है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...