बिलासपुर

बिलासपुर:- कॉलेज छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या…. परिवार में छाया मातम,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात अज्ञात कारणों से कॉलेज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर का है। जहा रहने वाला विनय साहू 23 वर्ष एक कॉलेज स्टूडेंट था। वह रोज की तरह रविवार रात खाना खाकर अपने रूम में सोने चला गया था। जब सुबह उनकी मां चाय लेकर अपने बेटे विनय साहू के पास पहुंची तो देखा कि बेटा कोई जवाब नही दे रहा है। जिसपर उन्होंने अपने पति क्रांति साहू को बुलाकर दरवाजा को खोला तो विनय साहू फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला।

जिसपर परिजन आनन फानन में उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में युवक के पिता क्रांति साहू ने जानकारी देते हुए बताया की विनय के आत्महत्या के पीछे की वजह अज्ञात है। उसने अपने जीवन में चल रहे किसी भी ऐसे वाक्या का जिक्र परिवार में नही किया है। जिससे आत्म हत्या जैसे बड़े कदम के लिए वजह माना जा सके। फिलहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?