तखतपुर

VIDEO तखतपुर: महादेव स्टोर्स में दूसरी बार चोरी… सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीछे के रास्ते घुसा था चोर

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – तखतपुर के बालक हाई स्कूल के सामने स्थित महादेव स्टोर्स में बीती रात अज्ञात चोर ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। दुकान संचालक महेंद्र कारड़ा 33 वर्ष निवासी बालक हाई स्कूल तखतपुर ने बताया कि वह 7 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 8 दिसंबर को जब उसने मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की तो सभी कैमरे बंद मिले। शक होने पर जब उसने दुकान खोली तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। काउंटर में रखे लगभग 10 हजार रुपए के सिक्के गायब थे और पान मसाला सहित कई कीमती सामान चोरी हो चुके थे। जांच करने पर पाया गया कि दुकान के अंदर का लोहे का दरवाजा टूटा हुआ था और पीछे की जाली को तोड़कर चोर अंदर घुसा।

सीसीटीवी कैमरे की तार भी अलग पड़ी थी, जिसे चोर ने चोरी के दौरान बंद कर दिया था। चोर पान पराग, पान बहार, मेघना बीड़ी, तंबाकू, राजश्री-विमल के पैकेट सहित करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गया। वारदात का हिस्सा चोर की गतिविधियाँ पहले कैमरे में कैद भी हुई हैं। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले भी इसी दुकान में इसी तरह चोरी हो चुकी है, जिसका आरोपी आज तक पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने महेंद्र कारड़ा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडे ने डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच शुरू करवायी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...