बिलासपुर

प्रकाश यादव बंटी को वार्ड 69 में अपार समर्थन, जनता ने जताया भरोसा,

बिलासपुर- नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवटिन नगर रेलवे क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान वे वार्डवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिसमें लोग उन्हें काबिल उम्मीदवार मानते हुए अपना भरोसा जता रहे हैं।जनता का कहना है कि पिछले पार्षद का वार्ड में कोई योगदान नहीं रहा, और अब वे उन्हें टॉर्च लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलते।

इस बार मतदाता भाजपा को चुनकर समुचित विकास की मंशा बना चुके हैं। प्रकाश यादव बंटी के प्रति जनता के उत्साह को देखकर वार्ड में भाजपा की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।अपने प्रचार अभियान में प्रकाश यादव बंटी ने सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विकास का संकल्प लिया है। स्थानीय लोग भी उनकी कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं से प्रभावित हैं।

वार्डवासियों का कहना है कि इस बार वे भाजपा प्रत्याशी को जिताकर वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 69 अब चुनावी घमासान का केंद्र बन गया है, जहां भाजपा को जनता का खुला समर्थन मिल रहा है। प्रकाश यादव बंटी की बढ़ती लोकप्रियता से यह तय माना जा रहा है कि इस चुनाव में वे एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,