जांजगीर चाँपा

एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार….घटना से मचा था आतंक,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में हत्या, जानलेवा हमला और लूटपाट की सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड उर्फ रामनाथ सबरिया 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहौद थाना शिवरीनारायण क्षेत्र का निवासी है। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरोह ने शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में एक ही रात में 6 अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से सुनसान रास्तों पर घूमते थे और राहगीरों को रोककर गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला करते थे। इसके बाद पीड़ितों से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। घटनाएं 27 और 29 जनवरी 2026 की रात की हैं। 29 जनवरी को शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा के पास नहर पार कच्चे रास्ते में तीन अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों को निशाना बनाया गया, जिसमें मुकेश रायसागर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 27 जनवरी को पामगढ़ क्षेत्र के जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में भी इसी तरह की वारदातें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड, जो पहले से हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था, को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त स्टील पाइप और लूटे गए 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?