बिलासपुर

चाकूबाजी :- तोरवा पेट्रोल पंप के पास विवाद.. युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत विनीत पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात एक गंभीर आपराधिक वारदात सामने आई है, जिसमें चाकू से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 8:30 बजे विनीत पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ, जिसे आनन फानन में सिम्स में भर्ती कराया गया। सूचना पर हॉस्पिटल पहुँची पुलिस ने पाया कि घायल संजय बंजारे का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर है। घटनास्थल पर मौजूद संजय के भाई शंकर बंजारे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सेंदरी कछार का निवासी है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। घटना के समय वह अपने भाई संजय को शराब के नशे में होने के कारण मोटरसाइकिल में बैठाकर घर वापस ला रहा था। रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर वे विनीत पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां पहले से खड़े एक युवक ने उनके पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौच करते हुए धमकी देकर वहां से चला गया।
कुछ समय बाद तीन अन्य युवक वहाँ आये और शंकर तथा संजय के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर संजय के पेट में वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शंकर ने बताया कि बीच-बचाव के दौरान उसे भी पकड़ लिया गया, और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शंकर की शिकायत पर तीनो के खिलाफ धारा 296-BNS, 109-BNS व 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। वही घायल संजय बंजारे का सिम्स में इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...