छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतगणना के लिए आरंभ हुआ प्रशिक्षण , 23 मई की तैयारी जोर शोर से

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित अग्रवाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी दिव्या अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे

सत्याग्रह डेस्क

लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत विधानसभावार मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना सुपरवाइजर, गणना सहायक व माइक्रोआब्जर्वर का प्रशिक्षण तीन चरणों में 10 मई से 22 मई तक आयोजित किया गया है। मतगणना संबंधी प्रथम प्रशिक्षण प्रार्थना सभा कक्ष जल संसाधन परिसर बिलासपुर में आज दिया गया। प्रातः 11.00 बजे से समस्त मतगणना सुपरवाईजर और दोपहर 3 बजे से समस्त मतगणना सहायकों करे प्रशिक्षण दिया गया।
मतगणना कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर शैलेष पाण्डेय ने गहन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि ईवीएम के कण्ट्रोल यूनिट से किस तरह मतगणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा से 5-5 वीवीपैट का सत्यापन करना है। जिसका तरीका बताया गया। कण्ट्रोल यूनिट में ग्रीन पेपर सील का मिलान एड्रेस टेग एवं विशेष टेग का मिलान करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। वीवीपैट के पर्चियों का 25-25 का बंडल बनाया जायेगा। फिर गिनती कर एक अलग प्रपत्र में इसकी एण्ट्री की जायेगी।

जिसको मतपत्र लेखा भाग-2 में दर्ज गणना से मिलान किया जायेगा। लेकिन परिणाम की शुद्धता वीवीपैट की पर्ची से ही मान्य किया जायेगा। मतगणना केन्द्र में कैमरा, पेन, मोबाईल, इलेक्ट्राॅनिक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कर्मचारियों को परिचय पत्र व नियुक्ति आदेश के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा। इसके बिना मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना कर्मचारियों के विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित अग्रवाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी दिव्या अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...