छत्तीसगढ़रायगढ़

कोसाबाड़ी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी पुलिस ने मृतक के दोस्त को पकडा़

दोस्त ने ही किया था दोस्त की हत्या

रायगढ़ रमेश अग्रवाल
बरमकेला-की कोसा बाड़ी में मिली सौरभ पंडा की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं हत्या के इस मामले में देवगांव के कुसुम साहू को गिरफ्तार किया गया हैं जिसकी शिनाख्त पर लोहे की राड व पेंचकस भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं सौरभ पंडा का शव ग्राम संडा के कोसाबाड़ी के पास परदेसी ओगरे के खेत में मिला था।खपरापाली के हीरालाल पटेल के रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया था। जिसमें डॉक्टर ने मृत्यु का कारण हत्यात्मक बताया था उसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बरमकेला में धारा 302 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले में आज थाना प्रभारी बरमकेला आर सी लहरी ने खुलासा किया की सौरभ 7 फरवरी को 5 बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था।उसकी दोस्ती देवगांव के कुसुम साहू से थी और उनके घर आना जाना भी था।विवेचना के दौरान पता चला कि सौरभ और कुसुम के बीच झगड़ा हुआ था।इस सम्बंध में उससे पूछताछ की गई तो पहले कुसुम साव गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती के साथ पूछने पर रॉड व पेचकस से मारना स्वीकार कर लिया ।घटना घटित होने के बाद लाश को कोसाबाड़ी के पास परदेसी के खेत में फेंक दिया था।घटना के तीसरे दिन के खेत मालिक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी जिस पर पुलिस ने तफतीश कर कुसुम साहू को गिरफ्तार कर धारा 302,201 के तहत रिमांड पर जेल भेजा दिया गया ।इस कार्यवाही में एसडीओपी सारंगढ, थाना प्रभारी बरमकेला एवं समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...