बिलासपुर

नगर निगम चुनाव:- जनता ने बदला रुख, तीसरा विकल्प बना पहली पसंद…महापौर प्रत्याशी रेवती यादव ने कहा पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी अपना कर्तव्य,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम महापौर चुनाव में इस बार दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। जनता ने परंपरागत राजनीतिक दलों से हटकर नया विकल्प चुनने का मन बना लिया है। बड़े-बड़े वादों और घोषणापत्रों से निराश हो चुकी जनता इस बार तीर-कमान (धनुष-बाण) निशान पर भरोसा जताते हुए रेवती यादव को अपना समर्थन दे रही है। शहर के 60 से अधिक वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान यह देखने को मिला कि मतदाताओं में पारंपरिक पार्टियों के खिलाफ गहरी नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन पांच साल बीतते-बीतते उन वादों का कोई अता-पता नहीं रहता। अब जनता ने ठान लिया है कि तीसरा विकल्प चुनकर योग्य और शिक्षित प्रत्याशी को अवसर दिया जाए। महापौर पद की उम्मीदवार रेवती यादव को जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वे खुद लोगों से मिलकर अपील कर रही हैं कि “मैं आप लोगों के बीच की ही हूं,

आपके दुख-दर्द को समझती हूं और बिलासपुर के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगी।” उन्होंने जनता को आश्वासन दिया है कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है, तो वे बिजली, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी और नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएंगी। रेवती यादव ने नगर निगम कर्मचारियों के वेतन भुगतान, नियमितीकरण और स्थायीकरण की भी बात कही। उनका मानना है कि जब कर्मचारियों को न्याय मिलेगा, तभी जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि “धन, प्रचार और प्रलोभन से दूर रहते हुए निष्पक्ष होकर सही प्रत्याशी का चयन करें और तीर-कमान निशान पर वोट दें।” शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारियों और स्थानीय जनता का भी रेवती यादव को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो उनकी जीत के मजबूत संकेत दे रहा है। अब देखना यह होगा कि बिलासपुर की जनता सच में बदलाव लाती है या फिर पारंपरिक दलों के वादों में उलझकर रह जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार