बिलासपुर

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदातों ने दिखाया उत्साह…मतदान कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश ,


बिलासपुर – नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में मतदान के प्रति हर वर्ग में खासा उत्साह है। दिव्यांग मतदाता भी तमाम मुश्किलों के बावजूद निर्वाचन में अपनी भागीदारी निभाने पहुंच रहे हैं। कोनी के शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मतदान केन्द्र क्रमांक 488 में मतदान करने दिव्यांग 62 वर्षीय मीनू सिंह अपने परिवार के साथ पहुँची।

मीनू सिंह ने मतदान कर सभी से अपील की कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। मतदान को लेकर द्विव्यांगों के साथ ही बुजुर्गो में भी उत्साह देखने को मिला। कोनी के शासकीय प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 484 में मतदान देने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मिलऊ दास ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है।

जिसका उपयोग सभी को करना चाहिए। मिलऊ दास कोनी के रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 68 के निवासी हैं। इसी वार्ड की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला नाजिमा अली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सभी से मतदान की अपील की। 77 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिशन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,