सीपत

सीपत: जंगल की रखवाली फेल….वन विभाग बेखबर, लकड़ी तस्करों को सीपत पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, सागौन लकड़ी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र में सागौन लकड़ी की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बिलासपुर जिले के ग्राम नवापारा-जेवरा जंगल का है, जहां से कीमती सागौन पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी चोरी कर ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 की रात सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल में लगे सागौन पेड़ों को काटकर लकड़ी पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर जिले की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सीपत की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान एक पन्नी से ढका पिकअप वाहन क्रमांक CG-11 AB-0612 संदिग्ध हालत में मिला। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 16 नग सागौन लकड़ी के लट्ठे बरामद हुए। मौके से पांचों आरोपी रामचंद कुर्रे, संतोष कुमार, जय सिंह ओगरे, लिल्लूराम पटेल और रघुवीर सिंह मरावी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 65,827 रुपये कीमत की सागौन लकड़ी, लकड़ी काटने की डीजल आरा मशीन व ब्लेड (कीमत 6 हजार रुपये) तथा लगभग 1.50 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया। कुल जब्ती करीब 2.21 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में खास बात यह रही कि जिस क्षेत्र से पेड़ों की कटाई हुई, वहां वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी, जबकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में लंबे समय से अवैध कटाई की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन कार्रवाई नाम मात्र होती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01.रामचंद कुर्रे पिता मदन लाल कुर्रे उम्र 41 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
02. संतोष कुमार पिता घासीराम उम्र 50 साल निवासी बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
03. जय सिंह ओगरे पिता धनाराम ओगरे उम्र 62 साल निवासी ठरगा बहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
04. लिल्लू राम पटेल पिता कुंज राम पटेल उम्र 56 साल निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
05. रघुवीर सिंह मरावी पिता सुमेर सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी महुदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)

जप्त संपत्ति

1. 16 नग सागौन का लट्ठा कीमती 65827 रूपये,
2. डीजल आरा मशीन एवं ब्लेड कीमती 6000 रूपये
3. पिकप वाहन क्रमांक CG-11 AB-0612 कीमती 1,50,000 रूपये

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,