बिलासपुर

बिलासपुर:- शराब पीने पैसे नही देने पर आरोपी ने किया हंसिए से जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – गायत्री मंदिर सकरी के पास रहने वाली लक्ष्मीन साहू ने पड़ोसी युवक ज्वाला यादव के खिलाफ मारपीट और गाली – गलौच करने की शिकायत दर्ज कराई है । घटना 11 फरवरी की सुबह 11:30 बजे की है । प्रार्थिया लक्ष्मीन साहू ने बताया कि आरोपी ज्वाला यादव मोहल्ले में ही रहने वाले राजकुमार यादव से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था । जब प्रार्थिया ने इसका विरोध किया और घर के अंदर चली गई , तो कुछ देर बाद बाहर से गाली – गलौच और झगड़े की आवाज आई । बाहर आकर देखा तो ज्वाला यादव उसके पिता पंचराम साहू से भी शराब के लिए पैसे मांग रहा था । पिता के इनकार करने पर आरोपी ने उन्हें अश्लील गालियां दीं और हसिया से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान बीच – बचाव करने आई प्रार्थिया की मां को भी आरोपी ने हाथ – मुक्के से पीटा , जिससे उन्हें पीठ में चोट आई। वही पंचराम साहू के बाएं कान से खून निकलने लगा। मामले में प्रार्थिया की शिकायत पर सकरी पुलिस ने पुलिस ने आरोपी ज्वाला यादव के खिलाफ धारा 119 ( 1 ) – BNS , 296 – BNS , 351 ( 2 ) -BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,