बिलासपुर

बिलासपुर में भाजपा की बड़ी जीत, पद्मजा पूजा विधानी बनीं महापौर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी पद्मजा पूजा विधानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को भारी अंतर से पराजित किया। विधानी को कुल 1,52,011 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद नायक को 85,987 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार, भाजपा प्रत्याशी ने 66,067 मतों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। भाजपा की इस प्रचंड जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह जगह जश्न का माहौल रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। विधानी ने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि यह जीत बिलासपुर की जनता की सेवा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस चुनाव में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिला, जिससे यह साफ हो गया कि जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। बिलासपुर में भाजपा की इस शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में अगले चुनावों को लेकर भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,