कोरबा

एएसआई की थाने के भीतर बैरक में मिली लाश…दरवाजा तोड़कर घुसे आरोपियों ने की हत्या, घटना से फैली सनसनी

रमेश राजपूत

कोरबा – प्रदेश मेंं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बाद पहली ऐसी घटना सामने आई है जिसमें थाने के बैरक में मौजूद पुलिस अधिकारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमे सहायक उपनिरीक्षक के कमरे का दरवाजा तोड़कर हत्या किए जाने की खबर है।

बताया जा रहा है की अज्ञात लोगों ने कोरबा जिले के बागों थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या कर दी है, जानकारी के मुताबिक थाना बांगो में पदस्थ नरेंद्र सिंह परिहार अपने बैरक में सो रहे थे तभी रात में अज्ञात लोग दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुस गए और उनकी हत्या कर दी।

वही सुबह स्टाफ के लोग जब थाना पहुंचे और बैरक में एएसआई की लाश देखी तो हड़कंप मच गया, जिसके बाद जिले के पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए है, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, अपराधियो के हौसले अब इतने बुलंद हो गए है की वे थाना के अंदर ही हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में,