रतनपुर

रतनपुर नगर पालिका चुनाव:- भाजपा के लवकुश कश्यप बने अध्यक्ष, 8 वार्डों में भाजपा विजयी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, पार्षद पद के लिए हुए मतदान में भाजपा ने आठ वार्डों में सफलता हासिल की, जबकि कांग्रेस के खाते में पांच सीटें गईं और दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली। शनिवार को हुई मतगणना के बाद वार्ड-वार नतीजे सामने आए।

भाजपा की ओर से वार्ड 1 से ममता पाव, वार्ड 2 से इंदु यादव, वार्ड 9 से कुश कहरा, वार्ड 10 से घनश्याम कमलसेन, वार्ड 11 से बीनू निराला, वार्ड 13 से सूरज कश्यप, वार्ड 14 से हर्ष पटेल और वार्ड 15 से हीरालाल मरावी ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने वार्ड 3 से शशि दुबे, वार्ड 4 से सुनील अग्रवाल, वार्ड 6 से अर्चना संतोष सोनी, वार्ड 7 से रामफल श्रीवास और वार्ड 8 से पुष्पकांत गोविंदा कश्यप को विजयी बनाया।

इसके अलावा, निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड 5 से मनोज पाटले और वार्ड 12 से हकीम मोहम्मद ने जीत दर्ज की। इस चुनावी नतीजे से भाजपा नगर पालिका में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,