कोटा

कोटा:- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत……पुलिस मामला दर्ज कर जुटी जांच में

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम नेवसा निवासी पुसऊ बैगा के दामाद मनोज बैगा 22 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 15 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे की है, जब मनोज बैगा अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल सीजी 28 एन 3609 से गांव के बस्ती शादी समारोह में जा रहा था। नेवसा बंधवापारा मेन रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मनोज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पुसऊ बैगा की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,