रतनपुर

मेला देखने गए युवक सड़क हादसे का हुए शिकार… अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 1 की मौत, 4 घायल

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरगहनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेंकर, खाल्हेपारा निवासी विकास कुमार अगरिया पिता भगत सिंह अगरिया उम्र 16 वर्ष अपने दोस्त वैभव पैकरा के साथ ट्रैक्टर में रतनपुर मेला देखने गया था। मेला समाप्त होने के बाद वे बिरगहनी गांव चले गए। 17 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजे, कार्तीक सिंह पैकरा के ट्रेक्टर चालक द्वारा विकास, वैभव, कृपांश, प्रशांत और गोपी किशन पैकरा को ट्रैक्टर में बैठाकर ग्राम गंगासागर नहाने ले जा रहा था। इसी दौरान चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्टर चलाया, जिससे वाहन पलट गया। इस हादसे में विकास कुमार अगरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर मृतक के पिता भगत सिंह अगरिया मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,