बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी विवेक शुक्ला पिता राजेश शुक्ला 31 वर्ष जो करगी रोड, कोटा का रहने वाला है, लंबे समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके पास से 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शहर के विभिन्न इलाकों जैसे मंगला चौक, डॉक्टर कॉलोनी, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, गुलाब सिंह प्लाजा, उसलापुर रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इनमें एचएफ डीलक्स, सुपर स्प्लेंडर, पैशन प्रो, सीडी डीलक्स और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट शामिल हैं।

चोरी की बाइक खरीदने वाले भी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें हीरालाल लहरे पिता श्याम रतन 25 वर्ष निवासी परसदा, थाना सकरी और ओमप्रकाश कुर्रे पिता महाजन 42 वर्ष निवासी छाता, थाना लालपुर, जिला मुंगेली शामिल हैं। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटनाओं को कबूल किया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,