बिलासपुर

ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…2 आरोपियों से 16 बैटरी बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर – ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। महज 24 घंटों के भीतर सरकंडा पुलिस ने 5 अलग-अलग चोरी के मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 नग बैटरी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद की है, जिसकी कुल कीमत ₹1,38,000 आंकी गई है। ग़ौरतलब है कि 22 जनवरी 2025 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 19 फरवरी को चार अन्य व्यक्तियों राज कुमार यादव, शब्बीर अली, टिकाराम सूर्यवंशी और भूपेंद्र पटेल ने भी अपने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी सुनील साहू की पहचान की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की, जिससे उसके अन्य साथियों ओम प्रकाश खांडे, शिवा राजपूत और प्रदीप का नाम सामने आया। सुनील साहू और ओम प्रकाश खांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। उनके कब्जे से 16 बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य शिवा राजपूत पहले से आबकारी एक्ट के तहत जेल में है, जबकि प्रदीप फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहर में बैटरी चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,