कोरबा

ट्रेलर की चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…कटवाकर बेंच देते थे कबाड़ में, 4 चोर और 2 खरीददार गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – जिले के अलग अलग जगहों से ट्रको कि चोरी कर उसे कबाड़ा के रूप में बेचने वाले गिरोह को कोरबा पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसमे 4 चोर सहित 2 खरीदार को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बताया जा रहा है। कि आरोपी कोरबा से ट्रक की चोरी कर रायपुर में ले जाकर काटकर बेच देते थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मो मंसूर अंसारी ने टी पी नगर से 3 दिसंबर को ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 1305 के चोरी होने की शिकायत सीएसइबी चौकी में की थी। जिसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी। तभी पता चला कि जिले में अलग अलग जगहों से ऐसी ही घटना हुई है। उक्त मामले पर फिर कोरबा पुलिस और साइबर पुलिस ने सयुक्त रूप से जांच शुरू की। जिसके बाद कड़ी दर कड़ी मामला प्रकाश में आया। जहा पुलिस ने घटना और गैंग के मुख्य आरोपी दर्शखांचा निवासी भोलेष पाल, कहरापारा निवासी विनोद कुमार आदित्य और बाजारपारा बलौदा निवासी संदीप कुमार राय,खिसोरा निवासी किर्ती कुमार शर्मा को गिरफ़्तार किया। जिनसे पूछताछ में पता चला कि आरोपियों द्वारा जिले में टीपी नगर, स्याहीमुड़ी दर्री तथा दीपका क्षेत्र से 04 वाहनों की चोरी कर उसे रायपुर में नयापारा फूल चौक निवासी गाजी खॉन और गाजीनगर निवासी रासिद खॉन के पास बेच दिया। जिन्होंने एक अन्य कबाड़ी को बेच दिया। उक्त मामले में 6 आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 07 नग मोबाईल फोन, 01 नग देशी कट्टा, नगदी 50 हजार, 02 नग मोटर सायकल, 01 नग बोलेरो वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,