बिलासपुर

बेटी की सहेली पर लोहे के पाइप से हमला, दोनों पक्षो ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगला के बजरंग चौक स्थित प्लॉट में रहने वाले एक राजमिस्त्री ने अपनी बेटी की सहेली पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बहादुर राजपूत चौकीदारी करते हैं और उसी प्लॉट में राजमिस्त्री रमेश निर्मलकर किराए पर रहता है। दोनों की बेटियां सहेली हैं। बताया जाता है कि बुधवार को किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद राजमिस्त्री ने बहादुर राजपूत की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। जब बहादुर राजपूत और उनकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे किशोरी के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत किशोरी को अस्पताल ले गए और घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। वहीं, राजमिस्त्री ने भी मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,