बिलासपुर

उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी की पिटाई…दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यापारी को उधारी के रुपये मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसकी पिटाई कर दी गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।
सिंधी कॉलोनी निवासी संजय दरयानी जनरल स्टोर संचालित करते हैं। बुधवार रात करीब तीन बजे वे धन गुरुनानक दरबार के पास खड़े थे, तभी वहां संतोष भारवानी, दीपक मोटवानी और हरेश बजाज पहुंचे। संजय ने दीपक से उसके भाई नवीन के बारे में पूछा और बताया कि नवीन ने आदिल अहमद के पास गिरवी रखी स्कूटी बिना पैसे चुकाए ले ली। इस पर दीपक ने अपने भाई से कोई संबंध न होने की बात कही और संजय से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दीपक व उसके साथियों ने संजय की पिटाई कर दी।
इधर, दीपक मोटवानी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसका आरोप है कि संजय दरयानी और उसके दोस्तों ने नवीन मोटवानी के नाम पर उससे मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,