बिलासपुर

पंचायत चुनाव में बवाल:- मतगणना के दौरान हमला, मतदान दल को बनाया बंधक, बूथ कैप्चरिंग की कोशिश…100 से अधिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विकासखंड बिल्हा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत लगरा में सरपंच पद की प्रत्याशी पद्मावती कांगो और उनके समर्थकों ने मतदान दल को बंधक बनाकर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, जब मतगणना के दौरान पद्मावती कांगो को कम वोट मिलने की सूचना मिली।

इसके बाद वे अपने पति शत्रुहन कांगो, पुत्र प्रियांशु कांगो और लगभग 100 समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में जबरन घुस गईं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने स्कूल भवन का गेट तोड़कर जबरन प्रवेश किया और पुनः मतगणना कराने का दबाव बनाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मतदान दल को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार और अन्य अधिकारी पहुंचे और दोबारा मतगणना के लिए नियमानुसार आवेदन देने की सलाह दी, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

इस हमले में निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक नारायण ठाकुर, आरक्षक क्षत्रपति दीक्षित, वाहन चालक माधेश्वर मिरी और दिलीप पांडे घायल हो गए। उपद्रवियों ने पेट्रोलिंग वाहनों पर भी हमला कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना सरकंडा, मोपका चौकी और सीपत थाना की पुलिस गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। एक स्कॉर्पियो वाहन को नाले में धक्का दे दिया गया, जिससे उसमें सवार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

मतदान दल को रात 10 बजे से 1 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। मामले की शिकायत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और सेक्टर अधिकारी रघुराज सिंह गौतम ने थाना सरकंडा में दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, बूथ कैप्चरिंग का प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया और आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,