बिलासपुर

मोपका चौकी क्षेत्र ग्राम लगरा में सरपंच चुनाव को लेकर बवाल, पुलिस पर हुआ हमला….अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ग्राम लगरा में सरपंच चुनाव परिणाम के बाद हारी हुई प्रत्याशी पद्मावती कांगो और उनके समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। वह पोलिंग पार्टी से पुनर्मतगणना की मांग करते हुए उन्हें जाने से रोक रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद, गुस्साए प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पथराव कर दिया।

इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी और अन्य नागरिक घायल हो गए, वहीं एक हायर पेट्रोलिंग वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विधिवत अपराध दर्ज किया और अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनावी हिंसा की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...