बिलासपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं….

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की। अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री साय की दूरदर्शी नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को सशक्त बना रही हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है, जिससे जनता को नई संभावनाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाओं के लिए श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और प्रदेश की सेवा में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
इस सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आगे भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा। मुख्यमंत्री निवास में दिनभर विभिन्न गणमान्य नागरिकों, नेताओं और अधिकारियों का आगमन हुआ, जिन्होंने श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,