रतनपुर

रतनपुर में महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन…अमरनाथ शिवदर्शन मेला में होने बर्फानी बाबा के दर्शन,

जुगनू तम्बोली
रतनपुर – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय महामाया पारा स्थित रतनपुर सेवाकेन्द्र द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 25 एवं 26 जनवरी 2025 को दो दिवसीय अमरनाथ शिवदर्शन मेला का आयोजन बूढ़ा महादेव मंदिर के पास, मड़ई मेले में किया जा रहा है। जिसमें विशेष आकर्षण अमरनाथ की गुफा है। जिसमें बर्फ के शिवलिंग से बने बर्फानी बाबा के अनवरत दर्शन कराए जाएंगे। सेवाकेंद्र संचालिका बीके संतोषी दीदी ने बताया कि संस्था के प्रशिक्षित सेवाधारीयों के द्वारा बर्फ के शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। जिसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक ही स्थान पर द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्रयंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुश्मेश्वर (घृष्णेश्वर) के हू-ब-हू प्रतिरूप द्वारा प्रदर्शित रहेंगे एवं उन मंदिर एवं स्थान की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जाएगा। यह आयोजन अपने आप में बहुत अनूठा है। इसके साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “चेतना” के अंतर्गत व्यसन मुक्ति एवं यातायात की पाठशाला भी लगाई जाएगी। अमरनाथ शिवदर्शन मेले में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे शिवजी की महाआरती भी होगी। जिसमें महामाया नगरी के भक्तजन आकर महाआरती का लाभ ले सकते हैं। एक हवन कुंड का भी निर्माण किया जा रहा है जिसमें अपनी बुराइयों के साथ जीवन के तनाव, परेशानियों को शिवजी को अर्पित करने के पश्चात ईश्वरीय वरदान प्राप्त करेंगे। विशेष रूप से यह उल्लेखित है कि अमरनाथ शिव दर्शन मेला पूर्णत: नि:शुल्क होगा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,