मस्तूरी

युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, मस्तूरी पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह
मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले सुरेन्द्र विश्वकर्मा पिता स्व:कार्तिक विश्वकर्मा 30 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद पाया और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर खिड़की से झांककर देखने पर उसने पाया कि सुरेन्द्र पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर उसकी पत्नी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत आसपास के लोगों और मस्तूरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरेन्द्र रात में बाहर से घर लौटा था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था, जिसके बाद सुबह तक कोई हलचल नहीं हुई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि सुरेन्द्र ने यह कदम क्यों उठाया।
फिलहाल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है। पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,