तखतपुर

चुनावी रंजिश में युवक की संदिग्ध हत्या….शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान,  पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत
बिलासपुर – जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रसिक गुप्ता उर्फ हितकिशोर 38 वर्ष के रूप में हुई है, जो ब्रज रेडीमेड कपड़ा दुकान का संचालक था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह करीब 6 बजे मृतक की पत्नी झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास शव पड़ा देखा।

रसिक गुप्ता के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद भी शामिल हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिवार और जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

गांव में दहशत, परिजनों की मांग – जल्द मिले इंसाफ
इस हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर