बिलासपुर

बिलासपुर:- स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में मासूम की हत्या का खुलासा, पुलिस ने तीन घंटे में सुलझाया मामला…नाबालिग पड़ोसी निकला आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार को थाना सरकंडा क्षेत्र के स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में एक नाबालिग बालिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसे पुलिस ने महज तीन घंटे में सुलझा लिया। इस घटना में आरोपी नाबालिग बालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को घटना की जानकारी मिलते ही वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू हुई। मृतिका 5 वर्षीय बच्ची 24 फरवरी की शाम घर से अचानक लापता हो गई थी। 25 फरवरी की सुबह उसकी लाश निर्माणाधीन मकान में मिली। पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले मजदूरों और उनके बच्चों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। नौ संदिग्धों की पहचान की गई, जिनमें से एक नाबालिग बालक को मृतिका के साथ जाते देखा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। बाल कल्याण अधिनियम के तहत आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है। इस सफलता में थाना सरकंडा और एसीसीयू की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने पालकों से की अपील…

मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग के बारे में यह तथ्य सामने आए है कि वह मोबाईल पर अश्लील वीडियो देखने का आदि था, जिसके द्वारा मासूम बच्ची के साथ अनैतिक कार्य को अंजाम देने के मक़सद से ले जाया गया था और जोर जबरदस्ती की जा रही थी, लेकिन बच्ची ने इसका विरोध किया, जिससे असफल नाबालिग आरोपी ने पास ही पड़े लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर वही छोड़कर फरार हो गया, जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस अपराध को लेकर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी पालकों को अपने बच्चों की हरकतों पर ध्यान देना आवश्यक है उनका बच्चा क्या कर रहा है, कहाँ है, मोबाईल का उपयोग कैसे कर रहा है, क्योकि नाबालिग बच्चे के दिमाग का विकास नही हो पाया रहता, जिसकी वजह से वह सही और गलत को समझ नही पाता और अनजाने में ही किसी न किसी अपराध को अंजाम दे देता है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,