रायपुर

अदाणी फाउंडेशन द्वारा किसानों के लिए सीबी क्रॉप शो 2025 का आयोजन…विभिन्न जानकारियों से सभी हुए लाभान्वित,

उदय सिंह

रायपुर – अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ ने प्रगतिशील किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से रायपुर स्थित सीबी नर्सरी में आयोजित सीबी क्रॉप शो 2025 के दौरान एक कृषक अवलोकन दौरा (Farmer Exposure Visit) सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह दौरा चावड़ा बाग, नंदनवन रोड, चंदनई, टाटीबंध, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें फाउंडेशन के स्टाफ के साथ लगभग 23 किसानों ने भाग लिया। इस शो में 280 से अधिक हाईब्रिड किस्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें 30 से अधिक सब्ज़ियों की किस्में शामिल थीं।

साथ ही 90 से अधिक अग्रणी कृषि कंपनियों ने उन्नत बीज, खाद, जैविक एवं रासायनिक दवाइयाँ और आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया। देश की प्रमुख आठ बीज कंपनियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अवलोकन दौरे का उद्देश्य किसानों को नवीनतम खेती पद्धतियों, उन्नत बीज किस्मों, जैविक खेती, आधुनिक उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। अदाणी फाउंडेशन हर वर्ष महिला समूहों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके तहत उन्हें बीज, मल्चिंग, ड्रिप इरिगेशन, खाद, उर्वरक, कीटनाशक और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस वर्ष भी पाँच एकड़ में सामूहिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अवलोकन दौरा आयोजित किया गया। दौरे के दौरान किसानों ने विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का भ्रमण किया और कृषि विशेषज्ञों से नवाचार तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। ठेंगागुड़ी के किसान बजरंग यादव ने कहा, “इस दौरे से हमें नई तकनीकों की जानकारी मिली, जिससे हमारी पैदावार और आय दोनों बढ़ेंगी।” बरपाली की किसान पुष्पा साव ने कहा, “महिला समूहों के लिए अदाणी फाउंडेशन की पहल सराहनीय है।

इससे हमें सामूहिक खेती में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और हमारा मनोबल भी बढ़ेगा।” यह अवलोकन दौरा किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल के लिए अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन भविष्य में भी किसानों को सशक्त बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,