तखतपुर

VIDEO:- फर्नीचर दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग…लाखों का माल जलकर खाक, भयावह स्थिति से नगर में मचा हड़कंप,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – महामाया मंदिर गेट के पास स्थित फर्नीचर दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपए के शादी के लिए तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर मुख्य मार्ग में टेकु सिंह के लक्ष्मी फर्नीचर में आज सुबह लगभग 11:00 बजे के आसपास उपरी मंजिल में अचानक आग लग गई, आग इतनी भयावह थी की दूर-दूर तक लपटे और धुएं के गुबार उठने लगे, तेज लपटों के साथ आग से फर्नीचर दुकान में रखे गद्दे और फर्नीचर जल गए। आसपास के लोगों ने मदद करने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग़,इतनी तेज थी कि मदद करना कठिन हो गया था। इस बीच दमकल के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया गया, आग लगने और दमकल आने के बीच में नगर में दहशत बनी रही।

आग लगने की सूचना के बाद वहां पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और नगर वासियों के प्रयास से दुकान के निचले हिस्से में रखे लाखों रुपए के फर्नीचर के समान  को मुख्य मार्ग में और दुकान के पीछे जाकर रख दिया ताकि अगर आग नीचे आती है तो दुकानदार को ज्यादा नुकसान ना हो और नगरवासीयो का यह प्रयास सफल भी रहा। देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर सैकड़ो लोगों ने मिलकर दुकान के निचले हिस्से को खाली कर दिया। दुकान में आग लगने का कारण साफ सर्किट बताया जा रहा है वही आज नगर में लगी आग के बाद दमकल की भी कमी को तखतपुर मे महसूस किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर