बिलासपुर

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर 11 लाख 91 हजार की ठगी…प्रार्थी ने दर्ज कराई शिकायत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट कर लाखो का मुनाफा कमाने का झांसा देकर 11 लाख 91 हजार रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां कॉपरेटिव सोयायटी में काम करने वाले कर्मचारी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय नगर का है। जहाँ रहने वाले तसलीम अली ने शिकायत करते हुए बताया था कि प्रार्थी को मई 2024 को Helios Capital Assets Management के नाम से अनेक कॉल आया था। जिसमे उन्होने अपना नाम अंकिता बताया और कहा की मुझे स्टॉक मार्केट में अध्ययन करने के लिए एक ग्रुप में शामिल होना होगा। जिसमे काफी मुनाफा मिलेगा। जिनके झांसे में आकर उनके बताए अनुसार प्रार्थी ने उनके ग्रुप में शामिल हो गए। जहा पुनीत पुजारा नामक के व्यक्ति ने प्रार्थी को एक लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करवाया। जिसके बाद प्रार्थी को बताया गया कि उक्त पैसे लगाकर ट्रेडिंग करने कहा गया। साथ ही उसके बाद अधिक मुनाफा होने की जानकारी दी। जिनके झांसे में आकर प्रार्थी ने 28.05.2024 से 02.07.2024 तक 11 किस्तो में 1191000 रू को उस ऐप में जमा कर दिया। जब प्रार्थी ने रकम वापसी के कहा तो उन्हे लगातार गुमराह किया गया। वही उक्त मुनाफे कि राशि को वापस पाने प्रार्थी से और पैसे की मांग की गई। जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। जिसपर उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहाँ पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,