बिलासपुर

बिलासपुर:- फर्जी दस्तावेजों के जरिये 2 एकड़ बेशकीमती जमीन की बिक्री….पीड़ित पक्ष ने की शिकायत, 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी में एक परिवार की पैतृक कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पकर बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 120-B, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी संतकुमार नेताम, जो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता स्व. सरवन सिंह नेताम की 0.809 हेक्टेयर (दो एकड़) भूमि ग्राम अमेरी, तहसील सकरी में स्थित है। वर्ष 2020-21 तक यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में उनके पिता के नाम दर्ज थी, लेकिन हीरालाल नेताम, सियाराम नेताम, हीराबाई और मीनाबाई ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर फौती नामांतरण करा लिया और भूमि को विक्रय कर दिया। पीड़ित परिवार को जब इस अवैध विक्रय की जानकारी हुई तो उन्होंने 12 जुलाई 2024 को दैनिक समाचार पत्र में आम सूचना प्रकाशित करवाई। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी का आरोप है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से अभिलेखों में हेरफेर कर फर्जी नामांतरण कराया गया, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,