सीपत

मंदिर में चोरी करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार..अब तक कई चोरियों को दे चुके है अंजाम,

उदय सिंह

सीपत – पुलिस ने मंदिर से शिवलिंग में लगे तांबे के नाग और कलश समेत अन्य सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निगरानी बदमाश अमन साहू पिता रामेश्वर साहू 22 वर्ष और उसका साथी अर्जुन देवार पिता अभिमन्यु देवार 18 वर्ष शामिल हैं, जो दोनों गुड़ी थाना सीपत के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा के बंधवा तालाब स्थित शिव मंदिर से 28 फरवरी 2025 की रात अज्ञात चोरों ने तांबे का सर्प, कलश, त्रिशूल, घंटी और अन्य सामग्री, कुल कीमत ₹35,000, चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत मंदिर समिति के कुंजराम पटेल ने सीपत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल अमन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अमन ने अपने साथी अर्जुन देवार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने ग्राम गुड़ी और कर्रा धनिया के राम मंदिर से भी चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक राजेंद्र साहू और प्रकाश जगत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर