छत्तीसगढ़बिलासपुर

आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन इसका अधिकारी रखे पूरा ख्याल, संभाग आयुक्त ने अधिकारियों को पढ़ाया पाठ

संभागायुक्त श्री महावर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

किसी भी परिस्थिति में आपका प्रदर्शन चुनाव आचरण संहिता के खिलाफ न हो। इसके प्रति सतर्कता बरतना जरूरी है। संभागायुक्त एवं रोल आब्जर्वर टी.सी.महावर ने 19 मार्च को बिलासपुर लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये।
संभागायुक्त श्री महावर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। ऐसा कोई कार्य न करें जो चुनाव आचरण संहिता के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के मुख्यालय न छोंड़े। चुनाव आयोग द्वारा छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में विधिवत अनुमति के बाद ही अवकाश पर जायें। संभाग स्तरीय अधिकारियों का अवकाश आवेदन संभागायुक्त एंव जिला स्तर के अधिकारियों की जिला कलेक्टर के माध्यम से चुनाव आयोग को जायेगी। संभागायुक्त ने कहा कि सभी कार्यालय में चुनाव संबंधी कार्य के लिये एक नोडल अधिकारी बनायें। वे अपने अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों की चुनाव संबंधी आदेश के तामिली करायेगा। इसकी सूचना जिला कलेक्टर को भी दें।

अधिकारी अपने शासकीय वाहन को ठीक करा लें। कार्यालयों में ऐसे किसी प्रकार की स्लोगन या चित्र न हो जो मतदाताओं को प्रभावित करता हो। ऐसे चित्रों को हटवा लें। शिलान्यास, लोकार्पण के बोर्ड को ढंककर रखें। शासकीय सम्पत्तियों पर चुनाव प्रचार-प्रसार सम्पत्ति विरूपण के तहत अपराध है। संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधायें उपलब्ध हो, अभी से देख लें। निर्माण एजेंसी कोई नए कार्य या टेंडर जारी नहीं करेंगे। परिवहन अधिकारी को वाहन व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, पुल-पुलिया खराब हो तो लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित निर्माण एजेंसी आवश्यक मरम्मत करायेंगे। इसी तरह वन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के पहुंच मार्गों को भी ठीक कराने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए। बैठक में पेयजल व्यवस्था के लिये बिगड़े हैण्डपम्प की मरम्मत कराने, प्रकाश के लिये विद्युत व्यवस्था, अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, कोलाहल नियंत्रण एवं क्षेत्र में चिकित्सा अमले की उपस्थिति एवं उपचार व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में संभाग स्तर के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...