बिलासपुर

जमीन बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी पर मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित जीवन लाल पटेल पिता दीनानाथ पटेल उम्र 53 वर्ष, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रसपाल सिंह बागड़िया के खिलाफ धारा 420 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी रसपाल सिंह बागड़िया ने सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित एक भूमि का सौदा 52.75 लाख रुपये में किया था। इस सौदे के तहत पटेल ने 10 नवंबर 2023 से 25 फरवरी 2024 के बीच नगद व ऑनलाइन माध्यम से कुल 40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। यह रकम पीड़ित और उनकी पत्नी के बैंक खातों से ट्रांसफर की गई थी। आरोप है कि आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि रजिस्ट्री व नामांतरण के बाद वह 11 डिस्मिल जमीन प्रार्थी को सौंप देगा। लेकिन रकम लेने के बावजूद उसने न तो जमीन रजिस्ट्री कराई और न ही राशि वापस की। पीड़ित ने इस संबंध में बैंक लेन-देन की रसीदें और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...