रतनपुर

रतनपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…पहाड़ी के नीचे मिली थी अधजली लाश, आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की तत्परता से आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। घटना 28 फरवरी 2025 की है, जब प्रार्थी रामकिशोर ने पुलिस को सूचना दी कि सॉधीपारा पहाड़ी के नीचे उसके भाई सूरज खैरवार का शव जली हुई अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के साथ आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कोंदा खैरवार 19 वर्ष निवासी धनवार मोहल्ला, सॉधीपारा, रतनपुर को अंतिम बार देखा गया था, जो घटना के बाद फरार हो गया था।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों ग्राम चुमकंवा, निरतु, मझगंवा, कोरबा, खैरखुंडी, मंझौलीपारा, खैरवारपारा और आसपास के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने 24 घंटे आरोपी के घर और आसपास निगरानी रखी। 4 मार्च 2025 की सुबह सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया और घटना में प्रयुक्त टंगली (हथियार) पहाड़ी के नीचे झाड़ियों से बरामद करवाई। इस सफलता में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, सउनि नरेश गर्ग, उदयभान सिंह, पवन सिंह, साइबर टीम, डॉग स्क्वॉड के आर. मनोज साहू और पुलिस डॉग विमला का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,