बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब का फाग महोत्सव 13 मार्च को…फाग मंडियों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू,

रमेश राजपूत

बिलासपुर- बिलासपुर प्रेस क्लब की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी उत्साह के साथ राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों की टीम अपनी कला का प्रदर्शन करने प्रेस क्लब परिसर पहुंचेगी। इसके लिए निशुल्क एंट्री ली जा रही है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फाग मंडलियों को प्रभारी गुड्डा सदाफले ( 9399353068 ) से संपर्क कर सकते हैं। 13 मार्च को दोपहर 1:00 से शाम 6:00 बजे तक फाग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी उसके बाद लोक कलाकार चंदन यादव और उनकी टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस कार्यक्रम को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब से जुड़े तमाम पत्रकार तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पर आने वाली फाग मंडली को पहला पुरस्कार ₹21000, दूसरा पुरस्कार 11000, और तीसरा पुरस्कार 5100/₹ दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अन्य मंडलियों को भी प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के साथ-साथ टमाटर की चटनी और भजिए का भी स्वाद मौजूद श्रोता और दर्शक ले सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,