जांजगीर चाँपा

मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे 8 जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…कब्जे से नगदी और ताशपत्ती जब्त,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत खपरीताड़ शिव घाट मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ने में सायबर टीम एवं मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सायबर टीम और थाना मुलमुला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के पास से कुल 37,490 नगद और ताश पत्तियां जब्त की गईं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार जुआरी—

1. आनंद राम कश्यप (45), निवासी खपरी

2. संजय नायक (33), खपरी

3. रमेश यादव (50), किरारी, अकलतरा

4. संत कुमार वर्मा (32), पैंडी, पामगढ़

5. रवि खरे (32), डोंगा कहरोद, पामगढ़

6. कृष्ण कुमार खूंटे (29), खपरी

7. गौतम कुमार दिनकर (20), खपरी

8. जितेंद्र कुमार खुटे (31), भद्र, पामगढ़

इस सफल कार्रवाई में सायबर टीम प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक गोपेश्वर पटेल, आरक्षक बलवीर सिंह एवं जितेन्द्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...