जांजगीर चाँपा

जंगल में जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार….ताशपत्ती सहित 71,300 रुपए नगद बरामद,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के चौकी पंतोरा क्षेत्र स्थित अंगारखार जंगल में पुलिस ने सायबर टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 03 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 71,300 रुपए नगद और 52 पत्तों की ताश बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था को सख्त किया जा रहा है। इसी क्रम में सायबर टीम और चौकी पंतोरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

राजकुमार सिंह – निवासी बिलासपुर, तारबहार नाका वार्ड क्रमांक 29

यशवंत यादव – निवासी सरखों, चौकी नैला, थाना कोतवाली जांजगीर

नरेंद्र कुमार – निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण

तीनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई में सायबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक पारस पटेल, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भवानी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, शाहबाज खान और चौकी पंतोरा पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...