मस्तूरी

सड़क पर खराब खड़ी ट्रेलर के पार्ट्स चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…. मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट में अरपा नदी पुल के राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक ट्रेलर वाहन खराब हो गई थी एवं वही पर खड़ी थी जो रात्रि में अज्ञात आरोपियों द्वारा वाहन का सामान चोरी करने की ट्रेलर वाहन मालिक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर मस्तुरी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था, पतासाजी के दौरान प्राप्त सी.सी.टी.वी. फुटेज के माध्यम से संदेही आदर्श कुर्रे, आदित्य बर्मन, शक्ति कुमार डहरे एवं दीपक दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया प्रारंभिक पुछताछ पर चारों के द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया जिन्हे बारिकी से पुछताछ करने पर उक्त ट्रक के सामान को चोरी करना कबूल किये

तथा ट्रक वाहन का दो नग टायर रिंग सहित एवं एक नग बैट्री को आरोपियों द्वारा अपने घर से निकालकर बरामद कराये चारो आरोपियों को मस्तुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया अज्ञात चोरी का खुलासा करने में निरीक्षक प्रकाश कांत सउनि जयराम सिंह मरकाम आर. रामस्नेही साहू, आर. कृष्ण कुमार महिलागे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,