बिलासपुर

बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार….कब्जे से 6 बैटरियां और एक आई-20 कार जब्त, बेचने की फिराक में ग्राहक की कर रहे थे तलाश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा पुलिस ने बैटरी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई छह बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रविकांत साहू ने 4 मार्च को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके ट्रैक्टर सहित गांव के अन्य लोगों के ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आई-20 कार क्रमांक CG 12 AY 0414 को रोका, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद जाहिद 22 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, चिमनी भट्ठा, थाना मानिकपुर, जिला कोरबा, और एस. कामेश 23 वर्ष, निवासी पोड़ी बहार, थाना रामपुर, जिला कोरबा बताया। तलाशी लेने पर उनकी कार से दो बैटरियां बरामद हुईं। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की कुल छह बैटरियों की जानकारी दी, जिन्हें उन्होंने सुनसान स्थानों से चोरी कर छिपाकर रखा था और बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,