बिलासपुर

हाइवे पर भीषण सड़क हादसा…गलत साइड में खड़े ट्रेलर से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत, केबिन बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुढीपार टोल प्लाजा के पास हाइवे रोड पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से नागपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक CG 04 ML 9332 के चालक जनक सिंह का ट्रक पहले से गलत साइड में खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 15 AC 2168 से जा टकराया।

इस भीषण टक्कर में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे जनक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि दुर्घटना गलत दिशा में खड़े ट्रेलर के कारण हुई। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक फरार है, थाना बिल्हा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,