रायपुर

मोबाइल देखने से मना करना बना विवाद…. पत्नी-बेटी ने मिलकर की हत्या, 6 माह बाद खुला राज

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने करते हुए मृतक की पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें मामूली कहासुनी ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2025 को वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी 44 वर्ष, पुत्री तनिया भारती गोस्वामी 19 वर्ष एवं एक नाबालिग से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 27 सितंबर 2025 की रात मोबाइल देखने को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उन्होंने लकड़ी के बैट और ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए खून साफ किया और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार व कपड़ों को पास के नाले में फेंक दिया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को गुमराह करने के लिए बाथरूम में गिरकर बेहोश होने की कहानी बनाई गई। थाना डीडीनगर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

error: Content is protected !!
Letest
रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा,