बिलासपुर

केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला…हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिया से अपना गला रेत लिया। घटना के तुरंत बाद जेल स्टाफ ने घायल कैदी को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल कैदी की पहचान विकास कश्यप के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह पिछले दो वर्षों से जेल में बंद था और हाल ही में उसे जेल के किचन में भोजन बनाने का काम दिया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे विकास कश्यप किचन में अन्य कैदियों के साथ सब्जी काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हंसिया से अचानक अपना गला रेत लिया। खून बहते देख वहां मौजूद अन्य कैदी घबरा गए और तुरंत जेल कर्मचारियों को सूचना दी। घटना के बाद आनन-फानन में जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल कैदी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है।इस मामले में एक और गंभीर पहलू यह सामने आया है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद जेल प्रशासन द्वारा पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई। वहीं कैदी को अस्पताल भेजते समय भी उसे मेमो के बजाय सामान्य तरीके से भर्ती कराया गया, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कैदी के बयान के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,